फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Various wards of Solan city received five major gifts worth Rs 1.39 crore.

Solan News: सोलन शहर के विभिन्न वार्डों को 1.39 करोड़ रुपये से मिली पांच बड़ी सौगातें

Sun, 12 Apr 2026 01:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Various wards of Solan city received five major gifts worth Rs 1.39 crore.
सोलन शहर के वार्ड 10 में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जन समस्याएं सुनते स्वास्थ्य मंत्री ड - फोटो : 1
99 लाख रुपये से बना 11.35 लाख लीटर का टैंक शहरवासियों को समर्पित
विज्ञापन

जवाहर पार्क में फाउंटेन, शिशु पार्क के समीप सामुदायिक हॉल भी बनाया
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने किया विकास योजनाओं का लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन का कार्यकाल पूरा होने से पहले शहर को 1.39 करोड़ रुपये की पांच बड़ी सौगातें मिली है। इसमें सबसे बड़ी सौगात शहर के वार्ड-10 चौरी घाटी में 11.35 लाख लीटर क्षमता वाला नया जल भंडारण टैंक लोगों को मिला। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने इस टैंक का लोकार्पण किया। इस टैंक को बनाने में करीब 99 लाख रुपये खर्च हुए हैं। वहीं इससे शहर के सभी वार्डों में सप्लाई की जा सकेगी। इसके बनने से अब निगम के पास एक अतिरिक्त टैंक हो गया है, जिसमें वह पानी स्टोर कर सकेंगे। वहीं यह टैंक ऊपर से ढका हुआ है, जिससे इसमें गंदगी भी नहीं जा सकेगी। पूरे शहर में इससे सप्लाई हो सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने इसके अलावा वार्ड-7 में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित नगर निगम कार्यालय पार्किंग और नवनिर्मित कैंटीन एवं चालक कक्ष, वार्ड-6 जवाहर पार्क में 7.17 लाख रुपये की लागत से निर्मित फाउंटेन, वार्ड-9 में शिशु पार्क के समीप नगर निगम पार्किंग के ऊपर लगभग 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक हॉल और नगर निगम सोलन के वार्ड-4 में बस्ती मार्ग सलोगड़ा के साथ 9.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय और वर्षा शालिका का लोकार्पण किया। वार्ड-10 में लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आम जन को स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़क नेटवर्क एवं आधारभूत अधोसंरचना उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सोलन शहर में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने एवं भंडारण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम सोलन के वार्ड-10 में चौथे विशाल पेयजल टैंक का लोकार्पण किया गया है। कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को अच्छी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस अवसर पर जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम की उप महापौर मीरा आनंद, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, ईशा पराशर, पूजा, शैलेंद्र गुप्ता, रेखा साहनी, अमरदीप पांजा, सीमा, मनोनीत पार्षद नरेंद्र नीटू, कांग्रेस नेता सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, नगर निगम की आयुक्त एकता कापटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक, जलशक्ति विभाग सोलन के अधिशाषी अभियंता ई. आशीष राणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


इनसेट
स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान में रहा अव्वल
स्वास्थ्य मंत्री शांडिल ने कहा कि सोलन नगर निगम ने स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सोलन शहर के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। स्वच्छता केवल सौंदर्य का विषय नहीं है, बल्कि यह शहर के समग्र विकास को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग के अनुसार ही निगम क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सोलन शहर में सीवरेज प्रणाली के लिए शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि सभी वार्डों में आवासों एवं अन्य प्रवासों को सीवरेज प्रणाली की बेहतर सुविधा मिल सके। कहा कि नगर निगम सोलन के विभिन्न वार्डों में पार्किंग बनाई जा रही है। इससे शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। नगर निगम की महापौर ऊषा शर्मा ने सभी का स्वागत किया और अंकुश सूद ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed