फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Uproar in Dharmpur over vandalism at Shani temple; 3-hour traffic jam.

Solan News: शनि मंदिर में तोड़फोड़ पर धर्मपुर में बवाल, 3 घंटे जाम

Sun, 06 Sep 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 06 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Dharmpur over vandalism at Shani temple; 3-hour traffic jam.
साईं- बद्दी मार्ग पर धर्मपुर के समीप चक्का जाम करते हुए ग्रामीण- संवाद।
मूर्ति खंडित करने के आरोपों से भड़के लोग, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

प्रशासन के आश्वासन पर खुला जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। धर्मपुर स्थित शनि मंदिर में कथित तोड़फोड़ और शनि देव की मूर्ति खंडित किए जाने की घटना को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय युवाओं और लोगों ने धर्मपुर पुल के पास करीब दो से तीन घंटे तक जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात प्रभावित रहा।
लोगों ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की। युवाओं ने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन दोबारा तेज किया जाएगा। मौके पर पहुंचे डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल, तहसीलदार बद्दी सत्येंद्र सिंह और नायब तहसीलदार जगदीश मोदगिल ने लोगों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आकर झुग्गियां बनाकर रह रहे लोगों के सत्यापन तथा शामलात भूमि पर कथित कब्जों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई। लोगों ने नशे और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य राजकुमार राजू व बीडीसी चेयरमैन अशोक कुमार ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कथित अवैध कब्जों और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बद्दी में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के दिशा-निर्देशानुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर मामले की बेहद बारीकी से छानबीन कर रही है। इस मामले में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed