फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Unusual ear condition on the rise in children due to nasal allergies; inflammation developing in the eardrums.

Solan News: नाक की एलर्जी के कारण बच्चों में कानों में बढ़ी अनोखी बीमारी, पर्दों में आ रही सूजन

Thu, 27 Aug 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 27 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सूजन और पस पड़ने के कारण हो रही परेशानी, सुनने में आ रही दिक्कतें
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना आ रहे 25 से 30 मामले, बच्चों की संख्या अधिक
डॉक्टरों का तर्क, नाक से फैल रही एलर्जी कान पर भी डाल रही असर


निशिल मेहता
सोलन। मौसम में निरंतर हो रहे बदलाव और बारिश में हो रही नाक की एलर्जी के कारण बच्चों के कानों में अब अनोखी बीमारी बढ़ने लगी है। नाक की एलर्जी बच्चों के कानों तक पहुंच पर्दों में सूजन का कारण बन रही है। इससे बच्चों को कम सुनाई देने और तेज दर्द जैसी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा इनमें क्रोनिक सप्यूरेटिव टाइटिस मीडिया (सीएसओएम) बीमारी के लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। इसमें कानों में पस पड़ रहा है, जिससे परेशानी और अधिक बढ़ रही है।
अस्पताल में रोजाना 25 से 30 मरीज इन्हीं परेशानियों की शिकायत लेकर ईएनटी ओपीडी के चक्कर काट रहे हैं। वहीं इन मरीजों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार काफी दिनों से जुकाम रहने और छींके आने की एलर्जी धीरे-धीरे बच्चों के कानों तक पहुंच रही है। इस कारण कानों के बाहरी और अंदर पर्दों में सूजन आ रही है और कुछ मामलों में पस भी पड़ रहा है। इनके अलावा मरीजों में गले में सूजन की भी समस्या दिखाई दे रही है। इसके लिए विशेषज्ञों की ओर से अभी के समय मरीजों को दवाएं लिखी जा रही हैं और कुछ समय के बाद दोबारा अस्पताल आकर जांच करवाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
क्या है सीएसओएम बीमारी
क्रोनिक सप्यूरेटिव टाइटिस मीडिया (सीएसओएम) बीमारी कान से जुड़ी एक एलर्जी के कारण होती है। इसमें कान के पर्दों में सूजन आने या छेद होने के कारण लगातार या बीच-बीच में पस या पानी निकलता रहता है। इससे सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। यह बीमारी छह या उससे अधिक सप्ताह तक बनी रह सकती है। ऐसे में इसका समय पर उपचार करवाना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बीमारी के बचाव के तरीके
इस बीमारी से बचाव के लिए नहाते समय या नमी वाले समय में कान को सूखा रखने का प्रयास करना चाहिए। अधिकतर मामलों में पानी के कारण भी सीएसओएम की समस्या सामने आती है। इसके अलावा यदि कान में दर्द हो या सूजन की महसूस हो तो तुरंत डॉक्टरों के पास जाकर जांच करवानी चाहिए।


कोट
बारिश के मौसम में एलर्जी तेजी से फैल रही है और यह बच्चों के नाक से होकर कान तक पहुंच रही है और सीएसओएम बीमारी का कारण बन रही है। ऐसे में कान से जुड़ी इन बीमारियों के मामले अब बढ़ने लगे हैं। ऐसे में दर्द या सूजन महसूस होने या पस निकलने पर लोगों को तुरंत अस्पताल आकर जांच करवानी चाहिए। - डॉ. मोनिका सूद
ईएनटी विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed