फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Uncontrollable bus hits crash barrier, passengers safe

Solan News: बेकाबू बस क्रैश बैरियर से टकराई, यात्री सुरक्षित

Fri, 24 May 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 24 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
सोलन के समीप शमलेच में शुक्रवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी पंजाब रोडवेज की बस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते शमलेच में शुक्रवार को पंजाब रोडवेज की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में बस में सवार यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की ये बस चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी। जब बस शमलेच में पहुंची तो अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सडक के किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई। कैश बैरियर मजबूत होने के कारण इससे बस रुक गई अन्यथा बस गहरी खाई में गिर सकती थी। बस में 13 यात्री सवार थे जोकि सभी सुरक्षित हैं। इस दुर्घटना में बस को नुकसान पहुंचा। बस चालक ने बताया कि बारिश होने की वजह से सड़क पर फिसलन हो गई थी, जिस कारण मोड़ पर बस अचानक फिसल गई और सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed