{"_id":"6a0f4c7fa0ac68b79807dae9","slug":"two-pumps-of-the-water-power-department-were-stolen-causing-a-loss-of-rs-5-lakh-solan-news-c-176-1-ssml1044-169851-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जलशक्ति विभाग के दो पंप चोरी, 5 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जलशक्ति विभाग के दो पंप चोरी, 5 लाख का नुकसान
विज्ञापन
लोधी माजरा के माजरू गांव में पंप हाउस चोरी हुआ पंप- संवाद।
नंदपुर पंचायत के माजरू गांव में पंप हाउस पर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
इससे पहले भी क्षेत्र में पांच योजनाओं में हो चुकी है चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नंदपुर पंचायत के माजरू गांव में जलशक्ति विभाग के पंप हाउस से दो पंप चोरी हो गए। चोरी हुई पंपों की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। विभाग ने मामले में मानपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार, नंदपुर पंचायत में पानी की समस्या के चलते विभाग ने पंप बदले थे। पुराने पंप हाउस में रखे गए थे, जिन्हें चोरों ने तोड़फोड़ कर ले लिया। इससे पहले भी इस क्षेत्र के पांच पंप हाउसों से केबल चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।ढेला पंचायत की पूर्व प्रधान नीलम कुमारी ने बताया कि कुछ माह पहले उनकी पंचायत में भी चोरों ने पंप हाउस का स्टार्टर और ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया था।जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने कहा कि विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। विभाग के पास रात में चौकीदार नहीं होने के कारण चोर मशीनों और पंपों को निशाना बना रहे हैं। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं।