फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two persons arrested for selling duplicate beedee in BBN

बद्दी में नकली बीड़ी बेचने पर दो कारोबारी गिरफ्तार

Sun, 31 Oct 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two persons arrested for selling duplicate beedee in BBN
बद्दी पुलिस ने पकड़ी लोहा बीड़ी की नकली खेप। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी(सोलन)। डीएसपी नवदीप सिंह के नेतृत्व में बद्दी पुलिस की एक टीम ने भारी मात्रा में नकली बीड़ी पकड़ी। इस मामले में पुलिस ने दो विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने नकली बीड़ी को कब्जे में लेने के बाद दोनों सप्लायरों के खिलाफ कॉपी राइट और ट्रेड मार्क एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बद्दी में नकली सामान काफी मात्रा में बिक रहा है।
विज्ञापन

लोहा बीड़ी फैक्टरी ने बद्दी में उनके नाम पर नकली बीड़ी बेचने की शिकायत पुलिस से की थी। डीएसपी नवदीप सिंह के नेतृत्व में बीड़ी के सप्लाई करने वाले विक्रेताओं की दुकानों पर धरपकड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बद्दी के चक्का स्थित सुरेंद्र कुमार के स्टोर से नकली लोहा बीड़ी के पांच और बिरला कंपनी के नजदीक राजेश कुमार सिंह के वेयरहाउस से 10 बॉक्स बरामद किए। पुलिस ने पकड़ी गई नकली बीड़ी को कब्जे में लेने के बाद दोनों व्यापारियों को हिरासत किया है।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि दोनों व्यापारियों को पुलिस ने अपनी निगरानी में रखा। उन्होंने बताया कि यहां अन्य कंपनियों के ब्रांड का नकली सामान भारी मात्रा में बिक रहा है। यह सामान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से यहां पर आ रहा है। लोहा बीड़ी कंपनी का नकली सामान भी यहां पर आ रहा है। इस मामले में मुख्य सरगना कोई और है, पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed