फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   mockdrill in school

Solan News: मॉक ड्रिल से बच्चों ने सीखे बचाव के तरीके

Wed, 21 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा बरावरी में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस प्रधानाचार्य दूनी चंद शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के प्रति जागरूक करने और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह की प्रार्थना सभा में आपदा प्रबंधन संबंधी शपथ के साथ किया गया। इसके तुरंत बाद विद्यालय परिसर में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों (जैसे भूकंप, बाढ़ या आग) के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान पर तुरंत पहुंचने और बचाव के निर्धारित तरीकों का पालन करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों में रचनात्मकता के जरिये जागरूकता बढ़ाने के लिए नारा लेखन, चित्रकला और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के गतिविधि प्रभारी एवं प्रशिक्षित स्नातक कला अध्यापक (टीजीटी आर्ट्स) ज्ञान दास ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य, समझदारी और सतर्कता से काम लेना सबसे ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed