{"_id":"6ad8be472e775d735906a2d8","slug":"members-elected-of-society-solan-news-c-176-1-sln1009-182425-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सात निदेशक निर्वाचित, बलवीर वर्मा ने लगातार चौथी बार दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सात निदेशक निर्वाचित, बलवीर वर्मा ने लगातार चौथी बार दर्ज की जीत
विज्ञापन
खलोगड़ा सोसायटी के निदेशक मंडल के हुए चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी स्थित खलोगड़ा सोसायटी के निदेशक मंडल के चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न हो गए। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी राकेश कुमार ने आधिकारिक रूप से चुनाव परिणामों की घोषणा की। सभी सात जोन के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक हुए मतदान में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिसके बाद प्रत्येक जोन से एक-एक नए निदेशक को चुना गया। जोन 1 कोरो में जय किशन ने 95 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओम प्रकाश को 44 मत को शिकस्त दी। जोन 2 खील-जासली से पूर्ण सिंह 91 मत पाकर विजयी रहे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजकुमार को 58 मत मिले।
जोन 3 खाली-कुमारहट्टी में बलवीर वर्मा ने 117 मतों के साथ शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी राजकुमार को 76 और दलीप सिंह को 45 मत मिले। खास बात यह है कि बलवीर वर्मा ने इस जीत के साथ लगातार चौथी बार बोर्ड में अपनी जगह बनाई है। जोन 4 बड़ोग में प्रदीप ठाकुर 58 मत हासिल कर विजयी रहे। इस जोन में गुरुदेव को 38, अनुप पराशर को 30 और धर्मपाल को 23 मत प्राप्त हुए। जोन 5 सुल्तानपुर में सुरेंद्र ठाकुर ने 76 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि दया राम को 63 मत मिले। जोन 6 कटल-कठार में बलवंत सिंह 103 मत लेकर विजयी घोषित किए गए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जिया लाल को 33 मत मिले। जोन 7 रीहूं संदीप कुमार ने 139 मतों के साथ सबसे बड़ी बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की, जबकि मोहन लाल को 113 मतों से संतोष करना पड़ा। चुनाव में जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित युवा उम्मीदवारों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे सोसायटी की बेहतरी और मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। चुनाव अधिकारी राकेश कुमार और सोसायटी के सचिव खेम सिंह ने सफल व शांतिपूर्ण मतदान पर संतोष जताया।