फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agriculture news solan

Solan News: शीत मरुस्थल में सेब और मटर से बदल रही बागवानों की तकदीर

Wed, 21 Oct 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फसल विविधीकरण और प्राकृतिक खेती पर जोर
विज्ञापन

नौणी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र ताबो ने किसान मेले का किया आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र ताबो की ओर से किसान मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में घाटी के विभिन्न कोनों से पहुंचे करीब 400 किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आईसीएआर की जनजातीय उपयोजना के तहत आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में कृषि और बागवानी को नई ऊंचाइयां देना है।


स्पीति के किसान सेब और मटर की बंपर पैदावार से न केवल अपनी आजीविका को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि प्रदेश की आर्थिकी में भी अहम योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. डीपी शर्मा ने स्पीति में सेब बागवानी के शुरुआती दिनों के कड़े संघर्षों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे शुरुआती दौर में कठोर जलवायु और तमाम चुनौतियों के बावजूद स्थानीय किसानों की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प ने इस बंजर सी दिखने वाली भूमि को सोना उगलने लायक बनाया। वहीं, केवीके ताबो के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आरएस स्पेहिया ने शीत मरुस्थल में वैज्ञानिक तकनीकों के प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि स्पीति को प्राकृतिक खेती घाटी बनाने का मुख्यमंत्री का संकल्प अब तेजी से साकार हो रहा है। किसान मेले का सबसे बड़ा आकर्षण केवीके, स्थानीय किसानों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाई गई विशेष प्रदर्शनी रही। इसमें प्राकृतिक खेती से उपजी फसलों और खासकर स्पीति के सुपरफूड कहे जाने वाले सी-बकथॉर्न से तैयार विभिन्न उत्पादों की शृंखला ने हर किसी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed