फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two killed in road accident in Baddi and Nalagarh

Solan News: बद्दी और नालागढ़ में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी और नालागढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं। बद्दी के संडोली में हुई दुर्घटना में मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जबकि नालागढ़ में सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पहली घटना नालागढ़ में मध्य रात्रि 12 बजे रूपनगर रोड पर बाईपास के समीप चंबा के सहूंता तहसील के सिंबल खोला गांव के 31 वर्षीय मनोज कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक हिट करने के बाद मौके से फरार हो गया । घायल अवस्था में मनोज को राहगीर अपने वाहन में बैठा कर नालागढ़ थाना क्षेत्र के अस्पताल लाए। जहां पर उपचार के दौरान सुबह तड़के तीन बजे घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना सुबह दो बजे बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर संडोली के समीप हुई। एक लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात के समय वहां से निकल रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना बद्दी थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसे मोरचरी रखा गया है। पुलिस ने साथ लगते चौकी और थाने में इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने दोनों हादसों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया चंबा के युवक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बद्दी के संडोली में हुई दुर्घटना में मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed