{"_id":"6202a46efa05a77bd97f1a74","slug":"two-died-solan-news-sml3989936186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय में दो लोगों की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय में दो लोगों की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला मुख्यालय में दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला शहर चौकी के समीप और दूसरा मामला कंडाघाट का है।
पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि ओम प्रकाश पुत्र धर्मपाल निवासी शुनू टिक्करी दामकड़ी पुलिस चौकी शहर सोलन के समीप बैंच पर बैठा था। जिसे अचानक चक्कर आया और वह बैंच से नीचे गिर गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि कालका-शिमला एनएच पर देंउ चौकी के समीप एक व्यक्ति नाली मे गिरा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर पाया कि एक व्यक्ति नाली में सिर के बल गिरा हुआ है। पुलिस ने व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृत व्यक्ति की पहचान खड़क रावत उर्फ रिंकु पुत्र धन बहादुर गांव कमल बाजार नगरपालिका वार्ड नंबर नौ मस्तावंडली जिला अछम शुद्र पश्चिम प्रदेश नेपाल हाल निवास कंडाघाट क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने की है, उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।