{"_id":"61c20ae7a640ae79416aad17","slug":"two-died-in-road-accident-solan-news-sml394218735","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयले से लदे ट्राले ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयले से लदे ट्राले ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
नालागढ़ भरतगढ़ मार्ग पर नसराली के समीप सड़क के किनारे पलटा ट्राला। संवाद
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर नसराली गांव के समीप कोयले से लदे एक ट्राले ने पहले पिकअप, उसके बाद बाइक और एक अन्य ट्राले को टक्कर मार दी। दोनों ट्राले सड़क पर पलट गए। सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार ने रूपनगर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों ट्रालों के चालक और एक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को भरतगढ़ और नालागढ़ अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। कोयले से लदे ट्राला नंबर पीबी 23 ई 5881 के चालक अंग्रेज सिंह के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार हादसा मंगलवार दोपहर बाद साढ़े 12 बजे हुआ। नालागढ़ की ओर से कोयले से भरा ट्राला भरतगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नसराली गांव के सत्संग भवन के समीप पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रही एक पिकअप से टकरा गया। पिकअप को पचास मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्राला नहीं रुका और आगे से आ रहे एक अन्य ट्राले से टकरा गया। आमने-सामने की टक्कर से दोनों ट्राले पलट गए।
पिकअप चालक मनप्रीत सिंह (25) गांव के मोहकलां, तहसील राजपुरा जिला पटियाला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार जिला मंडी के सरकाघाट निवासी अशोक कुमार (34) भी ट्राले की चपेट में आ गया। वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे भरतगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रूपनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। कोयले से लदे ट्राले का चालक जलालाबाद निवासी अंग्रेज सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे भरतगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि दूसरे ट्राले का चालक दिनेश कुमार निवासी श्रीआनंदपुर साहिब व परिचालक विरेंद्र भी घायल हो गए, जिन्हें नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि यह हादसा ट्राला चालक अंग्रेज सिंह की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।