{"_id":"5713c1ba4f1c1b342810fce2","slug":"two-died-in-accident-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी दो की मौत, तीन लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी दो की मौत, तीन लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन-चायल वाया अश्वनी खड्ड मार्ग के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। पुलिस दुर्घटना का कारण तेजरफ्तारी बता रही है। बहरहाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गाड़ी मेें चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। इनमें चार लोग सलोगड़ा पंचायत क्षेत्र के हैं। एक धामी शिमला का निवासी है। वह कार में किसी रिश्तेदार के यहां शोक पर चायल के समीप कुरगल क्षेत्र में गए थे। वहां से वापस आते समय करीब 1 बजे अश्वनी खड्ड के पास गाड़ी सड़क से सीधे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
कार के गिरने का धमाका काफी तेज था। आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 108 को दी। मौके पर 108 की टीम तुरंत पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पांचों घायलों को कार से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चेकअप के बाद चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों का सोलन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
आईओ चायल चौकी जियालाल ने हादसे की पुष्टि की है। बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक और घायल
पुलिस ने मृतक की व्यक्तियों की पहचान 50 वर्षीय हरि निवासी सलोगड़ा सोलन, 45 वर्षीय विनोद निवासी धामी शिमला के रूप की है। गंभीर घायलों में 27 वर्षीय विनोद निवासी सलोगड़ा, 42 वर्षीय तारा चंद निवासी सलोगड़ा, 50 वर्षीय हरीश निवासी सलोगड़ा शामिल हैं।