फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   two delivery in ambulance in dharampur

आपातकाल वाहन में रोशन हुए दो घरों के चिराग

Fri, 29 Jul 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 29 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
two delivery in ambulance in dharampur
जिले के ओच्छघाट में आपात स्थिति के दौरान एक ही एंबुलेंस में दो महिलाओं ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया। - फोटो : demo pic

जिले के ओच्छघाट में आपात स्थिति के दौरान एक ही एंबुलेंस में दो महिलाओं ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया। 108 एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों ने दावा किया है कि प्रदेश में यह पहला मामला है जहां एक ही  एंबुलेंस में दो प्रसव एकसाथ करवाए गए हैं। समय रहते प्रसव नहीं करवाया जाता तो स्थित विकट हो सकती थी। जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को रात 8.40 बजे फोन पर सूचना मिली कि ओच्छघाट के मोलों गांव की 22 वर्षीय सीता को तीव्र प्रसव वेदना हो रही है। इसके बाद ईएमटी विनोद और पायलट प्यार सिंह महिला को लाने के लिए रवाना हुए। 20 मिनट के बाद इन्हें खबर मिली कि इसी रास्ते पर मोलों के पास ही एक अन्य महिला संगीता (27) को भी प्रसव पीड़ा हो रही है।

विज्ञापन

 
दोनों महिलाओं को एंबुलेंस में अस्पताल लाने के दौरान संगीता को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद ईएमटी ने डॉ. विजय से संपर्क साधा और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रसव एंबुलेंस में ही करवाने का फैसला लिया। रात 9 बजकर 14 मिनट पर सीता ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद 9 बजकर 33 मिनट पर संगीता ने भी पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद दोनों महिलाओं को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों माताएं और बच्चे स्वस्थ हैं। पुत्र पैदा होने की खबर के बाद दोनों परिवारों में खुशी है। परिवार वालों ने ईएमटी विनोद और पायलट प्यार सिंह का समय पर सुरक्षित प्रसव करवाने के लिए आभार भी जताया।
विज्ञापन


6428 से अधिक सफल प्रसव करवाए : स्टेट हेड
जीवीके 108 के स्टेट हेड मेहुल सुकुमारन नेे इस मामले की पुष्टि की है। ईएमटी विनोद और पायलट प्यार सिंह की तारीफ की। साथ ही कहा कि एंबुलेंस सर्विस ने 5 वर्ष 6 माह में ही कार्यरत कुशल इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियनों की मदद से 6428 से अधिक सफल प्रसव करवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed