{"_id":"64be6134e1a8ebaf2e0268d4","slug":"two-arrested-for-stealing-batteries-from-trucks-in-baga-solan-news-c-176-1-ssml1040-4139-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बागा में ट्रकों से बैटरी चोरी के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बागा में ट्रकों से बैटरी चोरी के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय में किए दोनों पेश, तीन दिन के रिमांड पर भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। पुलिस थाना बागा के तहत ट्रकों से बैटरी और अन्य सामान चोरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें आरोपी अंकुश धीमान और सूरज को जिला बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बागा के तहत सुनील कुमार गांव जमरोटी (भूमती) की शिकायत पर 20 जुलाई को मामला दर्ज हुआ था। व्यक्ति ने बताया था कि उसके ट्रक व साथ में खड़े एक अन्य ट्रक से अज्ञात लोगाें ने बैटरी समेत अन्य सामान भी चुरा लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वहीं अब छानबीन के दौरान इसमें दो आरोपियों को पकड़ा गया है।
उधर, डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।