{"_id":"69a48c8ca12fd944ee0d7d71","slug":"tunnel-facility-will-be-available-on-the-four-lane-in-kandaghat-in-2027-work-on-rail-overbridge-has-started-solan-news-c-176-1-ssml1042-164252-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंडाघाट में फोरलेन में पर 2027 मे मिलेगी टनल की सुविधा, रेल ओवरब्रिज का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंडाघाट में फोरलेन में पर 2027 मे मिलेगी टनल की सुविधा, रेल ओवरब्रिज का काम शुरू
विज्ञापन
कंडाघाट में तैयार किया जा रहा रेल ओवर ब्रिज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय ने बीते दिनों दी मंजूरी, अब तेजी से कंपनी करेगी निर्माण
फोरलेन में 400 मीटर लंबा रेल ओवर ब्रिज, सीधा टनल में होगा कनेक्ट
टनल में फिनिशिंग कार्य भी हो चुका पूरा, अब लाइट लगानी है बाकी
आदित्य सोफत
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कंडाघाट में निर्माणाधीन फोरलेन में मई 2027 में टनल से वाहनों की आवाजाही होगी। रेल ओवरब्रिज बनाने के लिए हाल ही में रेलवे बोर्ड ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को मंजूरी दी है। रेल ओवर ब्रिज के निर्माण के बाद ही वाहनों को गुजारा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद कंडाघाट में कंपनी की ओर से ब्रिज निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया है। यह कार्य करीब छह माह से रेलवे बोर्ड की मंजूरी न मिलने के कारण नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब ब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी का भी दावा है कि अब दिनरात कार्य कर लोगों को फोरलेन की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर टनल में भी फिनिशिंग कार्य को पूरा कर दिया है। अब टनल में लाइट लगाना बाकी रह गया है। इस कार्य को कंपनी मई 2026 में पूरा कर देगी। इसके बाद केवल रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य रह जाएगा। फोरलेन में कंडाघाट में 400 मीटर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसका भी 50 फीसदी कार्य पूरा कर दिया है। आधे जगहों में रेल ओवर ब्रिज को एक-दूसरे पिलर के साथ मिल मिला दिया है। इसके चलते आधी जगह पर फिनिशिंग कार्य भी साथ-साथ किया जा रहा है, ताकि आगामी कार्य को समय के अनुसार पूरा कर दिया जाए। गौर रहे कि सोलन-कैथलीघाट फोरलेन में कंडाघाट में टनल का निर्माण किया गया है। टनल से सड़क को कनेक्ट करने के लिए 400 मीटर लंबा रेल ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। रेल ओवर ब्रिज के ठीक नीचे से कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन भी क्रॉस हो रही है। ऐसे में रेल ओवर ब्रिज की अनुमति लेने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले टनल निर्माण के दौरान भी कंपनी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब अधिकतर कार्य पूरा कर लिया है। संवाद
इनसेट
जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा
सोलन-कैथलीघाट फोरलेन में कंडाघाट में टनल से आवाजाही शुरू होने के बाद जाम से वाहन चालकों को छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही सोलन से शिमला के लिए समय भी कम लगेगा। वर्तमान में कंडाघाट बाजार में लोगों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ता है, लेकिन आवाजाही होने के बाद लोगों का समय बचेगा। हालांकि, पहले चरण में लोगों को टनल से दोनों ओर के वाहनों की आवाजाही होगी क्योंकि अभी एक ही टनल का निर्माण कार्य हुआ है।
कोट
रेल मंत्रालय से रेल ओवर ब्रिज बनाने की अनुमति मिल गई है। इसके बाद कार्य भी शुरू कर दिया गया है। 2027 तक कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी की ओर से दिन रात निर्माण कार्य किया जा रहा है। टनल का कार्य पूरा हो गया है। लाइटें लगाने का कार्य बाकी है। इसे भी जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-ई. दीपक,महाप्रबंधक, एरिफ कंपनी