{"_id":"69459d9aae06134969001874","slug":"tulsi-pujan-festival-in-dharampur-from-tomorrow-solan-news-c-176-1-ssml1040-159554-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर में तुलसी पूजन उत्सव कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर में तुलसी पूजन उत्सव कल से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मपुर में 21 से 24 दिसंबर तक चार दिवसीय तुलसी पूजन का आयोजन किया जा रहा है, जबकि 25 दिसंबर को धर्मपुर बाजार में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विशाल हिंदू सम्मेलन समिति के आयोजकों ने बताया कि चार दिन तक चलने वाले इस समारोह में आचार्य तरुण शर्मा की ओर से पहले दिन खाटू श्याम के प्रवचन सुनाए जाएंगे, जबकि दूसरे व तीसरे दिन लव-कुश की कथा सुनाई जाएगी। चौथे दिन तुलसी पर प्रवचन देंगे व पांचवें दिन विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। 25 दिसंबर को सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जबकि 10:30 बजे से विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन शुरू होगा। हिंदू सम्मेलन में हिंदुओं को जागृत करने वाले वशिष्ठ लोग शिरकत करेंगे। आयोजक समिति की ओर से धर्मपुर, जाबली, गढ़खल, कसौली, कंडा, गुल्हाड़ी व आंजीमताला व अन्य स्थानों से लोग हिंदू सम्मेलन में शिरकत करेंगे। हिंदू सम्मेलन के दौरान लोगों को तुलसी के पौधे व गीता की किताब भी वितरित की जाएगी। इसके बाद धर्मपुर बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।