फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   trucks passing not done due to softweare

Solan News: सॉफ्टवेयर ठप, नहीं हो रही पासिंग, बॉर्डरों पर फंसे 300 से ज्यादा ट्रक

Wed, 18 Dec 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रकों की पासिंग न होने से बीबीएन के ट्रक संचालकों की बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन

बिना पासिंग के बाहरी राज्यों में ट्रक संचालकों के हो रहे चालानसंवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी के आरएलए और आरटीओ कार्यालय में वाहनों के एसआरटी के एनओसी लेने के बाद भी बीबीएन के सैकड़ों ट्रक संचालकों की फीस जमा नहीं हो रही। फीस जमा न होने से न तो ट्रकों की पासिंग हो रही है और न ही परमिट बन रहे। कई ट्रक संचालकों ने अपने ट्रक बीबीएन के उद्योगों से माल लेकर बाहरी राज्यों को रवाना तो कर दिए हैं, लेकिन अब परमिट न बनने से दूसरे राज्यों के बाॅर्डर पर खड़े हैं।

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में ट्रक संचालकों की पिछले छह दिन से ऑनलाइन फीस जमा नहीं हो रही। इससे न तो परमिट बन रहे और न ही पासिंग हो रही है। ट्रक संचालक गुरदीप सिंह, किशोर ठाकुर, गुरचरण चौधरी, वीरेंद्र, निंदा चौधरी व रिषभ ने बताया कि पहले एसआरटी का ईशू था, लेकिन अब इसी साल खरीदे ट्रकों की फीस भरने में समस्या पेश आ रही है। इन सभी लोगों ने एसआरटी की एनओसी ले रखी है। इसके बावजूद भी फीस जमा नहीं हो रही है।
विज्ञापन


ट्रक संचालकों ने बताया कि नालागढ़ के साइबर कैफे में कुछ संचालक अपने परमिट की फीस कटवाते हैं। उन्होंने एसआरटी की फीस भी जमा कर एनओसी भी ले ली है। इसके बावजूद भी पिछले छह दिन से पैसा जमा नहीं हो रहा। एक काम के लिए ट्रक संचालकों को बार-बार विभाग के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे 300 से ज्यादा ट्रक बाहरी राज्यों की सीमाओं पर और कुछ बिना पासिंग के खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरटीओ मदन लाल शर्मा ने बताया कि जिन वाहन चालकों ने आरएलए व आरटीओ कार्यालय से एसआरटी जमा कराने की एनओसी ली है, वे संबंधित कार्यालय में जाकर अपने ट्रकों को लंबित पड़ी एनओसी को कार्यालय के कंप्यूटर से हटवाएं। इसके बाद फीस जमा होनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed