फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Truck union chief Harbhajan Singh took charge

सोलन: ट्रक यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह ने संभाला कार्यभार

Wed, 15 Feb 2023 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह चौधरी ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। हरभजन सिंह को 11 फरवरी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया था। कार्यभार संभालने के बाद हरभजन सिंह चौधरी ने यूनियन के महासचिव की घोषणा की। बद्दी के अधिवक्ता दिनेश कुमार कौशल को महासचिव बनाया गया। जल्द ही शेष कार्यकारिणी बनाई जाएगी।पदभार ग्रहण करने के बाद हरभजन चौधरी ने बताया कि ट्रक संचालकों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। जल्द ही उद्योगपतियों के साथ बैठक की जाएगी। ट्रक यूनियन और उद्यमियों के बीच एक ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा, जिससे उद्योग भी चलते रहें और ट्रक संचालकों को भी नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई संतुलित कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें यूनियन के लिए समय निकालने वाले कर्मठ और ईमानदार लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर नप बद्दी के पूर्व चेयरमैन चौधरी मदन लाल, इंटक बीबीएन के अध्यक्ष संजीव कुंडलस, ट्रक यूनियन के पूर्व महासचिव जगदीश सिंह जग्गी, पूर्व उपप्रधान ईश्वर ठाकुर, भाग सिंह चौधरी, हरिशरण खुल्लर, प्रियवत शर्मा, यूनियन के पूर्व सदस्य सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, रामकिशन, सोनू किशनपुरिया समेत सैकड़ों ट्रक संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed