{"_id":"575fe7954f1c1bc44d11bfc2","slug":"truck-recoverd","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी से चोरी ट्रक पंजाब से बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी से चोरी ट्रक पंजाब से बरामद
ब्यूरो, सोलन
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना बददी के तहत चोरी हुए एक ट्रक को पुलिस ने पंजाब के जालंधर स्थित ढनल से बरामद कर लिया है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना बददी के तहत चोरी हुए एक ट्रक को पुलिस ने पंजाब के जालंधर स्थित ढनल से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 58 वर्षीय आरोपी दलजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी जिरकपुर तहसील मोहाली को हिरासत में लिया है। पुलिस की ओर से नौ जून को बददी के वार्ड दो निवासी सुभाष वर्मा की शिकायत पर ट्रक नंबर एचपी 64-4379 के चोरी होने का मामला दर्ज किया था। सुभाष के अनुसार 21 फरवरी को कैडबरी कंपनी की पार्किंग से ट्रक को चोरी हो गया था। एसपी बददी बशेर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि इंडियन एविडेंस एक्ट की धारा 27 के तहत ट्रक को बरामद किया है।
वाहनों की भिड़ंत में एक घायल
बददी (सोलन)। पुलिस थाना बददी के तहत दो वाहनों की भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गया। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना सोमवार शाम को हुई। डोरियां के पास निजी बस नंबर एचपी 12 डी-9857 और बाइक नंबर एचआर 02 एएफ-8014 में टक्कर हो गई। घायल की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस ने बस चालक काला राम पुत्र माझी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बददी बशेर सिंह ने इसकी पुष्टि की।
दो युवकों ने रास्ता रोककर एक को धुना
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के वार्ड पांच स्थित नालागढ़ कांपलेक्स के निकट दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को पीट डाला। इस संबंध में गगन उर्फ बिला निवासी दत्तोवाल और उज्जवल निवासी नालागढ़ के खिलाफ नालागढ़ थाना में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन्होंने नालागढ़ के वार्ड पांच निवासी वरुण वरूण जैन के साथ सोमवार रात को मारपीट की। कुछ समय पूर्व बाइक गुम होने पर उन्होंने गगन पर शक जाहिर करते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी रंजिश के चलते गगन ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लोहे की कीलों वाली लकड़ी से उसके साथ मारपीट की। एसपी बददी बशेर सिंह ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।