फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   truck rams scooty killed lady

बुरांवाला में ट्रक चालक ने रौंदी स्कूटी सवार महिला, मौके पर हुई मौत

Fri, 29 Nov 2019 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत बुरांवाला में एक स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गुरदेव सिंह पुत्र कालू राम निवासी गांव प्लांखवाला डाकघर बरोटीवाला तहसील बद्दी ने बताया कि वह अपनी बहन तारा देवी पत्नी तारा चंद निवासी दासोमाजरा डाकघर भुड्ड तहसील बद्दी को बस में चढ़ाने के लिए अपने घर से स्कूटी पर बुरांवाला बस अड्डे के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही यह बुरांवाला शराब ठेके के सामने पहुंचा तो झाड़माजरी की तरफ से एक ट्रक आया और इसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से यह स्कूटी के साथ सड़क के एक तरफ गिर गया और स्कूटी के पीछे बैठी इसकी बहन तारा देवी ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed