फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Truck Operator face a problem dur to dispute of fright

ट्रक ऑपरेटर विवाद से हजारों परिवारों की रोटी पर संकट

Tue, 23 May 2017 10:54 PM IST
सोलन, ब्यूरो
सोलन, ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन

बागा जेपी सीमेंट फैक्टरी प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटरों के बीच बकाया भाड़े को लेकर चले विवाद ने कई परिवारों के लिए रोजी रोटी का संकट का खड़ा कर दिया है। इस विवाद के चलते करीब चार हजार ट्रक दो माह से खड़े हैं। ट्रक ऑपरेटर बकाया भाड़े की एकमुश्त अदायगी पर अड़े हैं। वहीं कंपनी प्रबंधन बकाया भाड़े की अदायगी किस्तों में करने का ऑफर दे रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग मतों के चलते यह मामला अभी तक उलझा पड़ा है। लेकिन अब यह विवाद कुछ परिवारों के लिए भारी आर्थिक संकट ले आया है। कामकाज ठप होने से ट्रक ऑपरेटरों और चालकों तथा परिचालकों को खाने के लाले पड़े गए हैं। कंपनी ने करीब 30 करोड़ रुपये का बकाया भाड़ा ट्रक ऑपरेटरों को अदा करना है।

विज्ञापन


ऑपरेटरों को अब जहां अपने परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है। ट्रकों की पासिंग के लिए ऑपरेटरों की जेबें भी खाली पड़ी हैं। प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों से अधिकांश गाड़ियां फाइनेंस होने के कारण अब फाइनेंसरों ने भी किस्तें जमा न होने के कारण गाड़ियों को उठाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस विवाद का हल जल्द न हुआ तो यह आर्थिक संकट कुछ परिवारों के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। डीसी राकेश कंवर ने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों की समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


1130 ट्रक उठा ले गए फाइनेंसर
बागा सीमेंट फैक्टरी में जिला सोलन और बिलासपुर के करीब चार हजार ट्रक सीमेंट तथा क्लिंकर ढोने के कार्य में लगे हैं। भाड़ा विवाद के बाद से ट्रकों के खड़े होने से कुछ ऑपरेटर किस्तें जमा नहीं करवा पाए हैं। इस कारण करीब 1130  ट्रक फाइनेंसर उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मई को करेंगे विस का घेराव
ट्रक ऑपरेटर सोसायटी की 20 मई को बागा शालुघाट में हुई बैठक में ऑपरेटरों ने अब आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बनाया है। सोसायटी ने धमकी दी है कि अगर 24 मई तक 30 करोड़ रुपये का बकाया भाड़े कंपनी ने अदा नहीं किया तो 26 मई को सोलन और बिलासपुर जिला के ट्रक ऑपरेटर तथा पंजाब के करीब 2 से 3 हजार ऑपरेटर शिमला पहुंचकर विस का घेराव करेंगे।

हर स्तर पर हुई विवाद सुलझाने की कोशिश
कंपनी प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटरों के बीच चले इस विवाद को हल करने की हर स्तर पर कोशिश हो चुकी है। इसके लिए प्रशासनिक तौर पर समन्वय समिति का गठन भी किया गया। लेकिन समस्या का हल अभी तक नहीं हो सका। डीसी सोलन और बिलासपुर के डीसी तथा एसडीएम भी कई बार दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर चुके हैं। ऑपरेटर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष भी उनके अर्की और जय नगर दौरे के दौरान अपनी समस्या रख चुके हैं। बावजूद इसके विवाद अभी तक  नहीं सुलट पाया।


बकाया भाड़े की एकमुश्त करें अदायगी
कुनिहार में मंगलवार को राजेंद्र पाल, धर्मेंद्र, पवन शर्मा, नागेंद्र रॉय, ओम प्रकाश, मुकेश कुमार, ललित चौधरी, पूर्ण चौधरी, कुलदीप, जगदीश, बलदेव, ज्ञान चंद और महेंद्र सहित कुनिहार क्षेत्र के अन्य ट्रक ऑपरेटरों ने सरकार से बकाया भाड़े की एकमुश्त अदायगी करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed