फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Truck falls into ditch, three injured including driver

Solan News: ट्रक खाई में गिरा, चालक समेत तीन घायल

Wed, 24 Jan 2024 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
अर्की के मतलाउग के पास हादसा
विज्ञापन


पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की (सोलन)। ग्राम पंचायत कुंहर के मतलाउग गांव के पास बुधवार को ट्रक सड़क से नीचे गिर गया। इससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अर्की चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस के अनुसार सीताराम निवासी गांव व डाकघर बंदला तहसील सदर जिला बिलासपुर ने शिकायत दी कि चालक सुशील कुमार ट्रक में बागा सीमेंट प्लांट से सीमेंट लोड करवाया था। इसे चौरटू से थोड़ा आगे अनलोड करना था। चौरटू में दो लोगों ने उससे लिफ्ट ली। इस दौरान सुशील कुमार ट्रक को नियंत्रित न कर सका और ट्रक सड़क से करीब 300 फीट नीचे गिर गया। इससे ट्रक में बैठे सभी लोगों को चोटें आई। डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed