{"_id":"6a3d765acbfadc48ba0f91d4","slug":"truck-and-car-collide-at-dadla-turn-everyone-safe-in-the-accident-solan-news-c-176-1-sln1003-172466-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़ला मोड़ पर ट्रक और कार की टक्कर, हादसे में सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़ला मोड़ पर ट्रक और कार की टक्कर, हादसे में सभी सुरक्षित
विज्ञापन
दाड़ला मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास कार और ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोग। पाठक
स्कूल और पेट्रोल पंप के पास हादसा, स्थानीय लोगों ने स्पीड ब्रेकर लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। एनएच-205 शिमला-मंडी मार्ग पर दाड़ला मोड़ स्थित पूर्व इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक पेट्रोल पंप के पास एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने इस स्थान पर सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां वाहनों की तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सड़क के साथ स्कूल और पेट्रोल पंप होने से बच्चों, राहगीरों तथा अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। स्थानीय निवासी महेंद्र पाल, हीरालाल, भुवनेश्वरी, मोहनलाल, मानसिंह, खेमराज, इंद्रपाल, धर्मपाल, राकेश, हेमराज शर्मा तथा अन्य लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से दाड़ला मोड़ पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।