फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tribute paid to the martyrdom of the four Sahibzadas

Solan News: चार साहिबजादों की शहादत को किया नमन

Wed, 24 Dec 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में शहीद हुए जवान अमजद अली को दी पुष्पांजलि
विज्ञापन

राष्ट्रीय कला मंच ने नौणी विवि में किया कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय कला मंच जिला सोलन की ओर से शहीदी दिवस के अवसर पर ओपन एयर थियेटर, नौणी विवि में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन चार साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए शहीदों के बलिदान, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और युवाओं की भूमिका को स्मरण करने के लिए समर्पित रहा।
इस अवसर पर जम्मू में हाल ही में शहीद हुए वीर जवान (एसजीसीटी अमजद अली खान) को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने शहीदों के सम्मान में मौन रखकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में एबीवीपी नौणी इकाई एवं राष्ट्रीय कला मंच से जुड़े कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक दिव्यांश डोगरा एवं नौणी विवि इकाई उपाध्यक्ष छवि शर्मा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त त्रिजल बिंदल, किशन, अपराजिता, गीतांशा, दिशा, नीति सजटा और अमित भरमौरी की भी सक्रिय उपस्थिति रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म शेरशाह का प्रदर्शन किया गया। इसने युवाओं में शौर्य, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed