फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tree falls on Ramshahr-Nalagarh road; road remains closed for three hours.

Solan News: रामशहर-नालागढ़ सड़क पर गिरा पेड़, तीन घंटे सड़क रही बंद

Wed, 05 Aug 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 05 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tree falls on Ramshahr-Nalagarh road; road remains closed for three hours.
रामशहर-नालागढ़ मुख्य सड़क पर सिलनू पुल के पास सड़क पर गिरा पेड़। स्रोत : जागरूक पाठक
स्थानीय लोगों ने खुद पेड़ काटकर सड़क से हटाकर साफ किया मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। रामशहर-नालागढ़ मुख्य सड़क पर सिलनूपुल के पास मंगलवार सुबह पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह करीब 5:00 से 8:00 बजे तक मार्ग पूरी तरह बाधित रहा और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने के कारण शिमला जाने वाली पहली बस के यात्री रास्ते में फंस गए, वहीं नालागढ़ की फैक्ट्रियों में काम पर जाने वाले कर्मचारी भी समय पर अपने कार्यस्थलों तक नहीं पहुंच सके। कई छोटे-बड़े वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। प्रशासन की सहायता समय पर नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वयं पहल करते हुए कुल्हाड़ी और अन्य औजारों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मेहनत के बाद रास्ता आंशिक रूप से खुल सका, जिसके बाद सबसे पहले छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई गई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम में ऐसे संवेदनशील स्थानों पर त्वरित राहत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से आम जनता को घंटों तक परेशान न होना पड़े।

रामशहर-नालागढ़ मुख्य सड़क पर सिलनू पुल के पास सड़क पर गिरा पेड़। स्रोत : जागरूक पाठक

रामशहर-नालागढ़ मुख्य सड़क पर सिलनू पुल के पास सड़क पर गिरा पेड़। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed