{"_id":"6033b5ca8ebc3ee913795d31","slug":"tree-falls-down-damage-half-dozen-6-vehicles-in-kotlanala-solan-city-solan-news-sml361853227","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पेड़ गिरने से आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पेड़ गिरने से आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
सोलन। राजगढ़-सोलन मार्ग पर कोटलानाला के समीप एक निजी पार्किंग में पेड़ गिरने से आधा दर्जन गाड़ियों को नुकसान हुआ है। हादसा रविवार देर रात पेश आया। यदि यह पेड़ दिन के समय गिरता तो इसमें जानी नुकसान भी झेलना पड़ सकता था।
जानकारी के अनुसार राजगढ़-सोलन मार्ग पर सड़क किनारे सफेदे का एक बड़ा पेड़ रविवार देर रात अचानक साथ लगती निजी पार्किंग में गिर गया। इससे छह गाड़ियों को लाखों का नुकसान पहुंचा है। पेड़ कटवाने के लिए पार्किंग मालिक ने कई बार नगर निगम को लिखा था लेकिन कोई कार्रवाई न होने के चलते देर रात कारों पर गिर गया और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसा देर रात को हुआ वरना किसी की भी जान जा सकती थी।
राजगढ़ रोड पर सड़क किनारे ऐसे कई पेड़ हैं जो लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे पेड़ों को काटने के लिए कई बार लिखा है लेकिन इन्हें अभी तक नहीं काटा गया है। महेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि इन पेड़ों को लेकर वह 2018 से कई बार नप में पत्राचार कर चुके हैं। पहले बताया था कि पेड़ के कारण आगामी समय में यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद पेड़ काटने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया और पेड़ वाहनों पर गिर गया।
विज्ञापन
आज राजगढ़ विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
विद्युत बार्ड लिमिटेड सोलन के अनुसार शहर के राजगढ़ मार्ग पर नगर निगम सोलन ने वृक्ष काटने के कार्य के चलते 23 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के सहायक अधिशासी अभियंता विपुल कश्यप ने बताया कि सुबह नौ से शाम छह बजे तक कोटलानाला, टैंक रोड, ऑफिसर्स कॉलोनी, खलीफा लॉज, न्यू कथेड़, फोरस्ट रोड, मतियूल, खनोग, चैंरीघाटी, डिग्री कॉलेज, धोबीघाट और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।