फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Transport department organised blood donation and eye check-up camp in Solan

Solan News: सोलन में परिवहन विभाग ने लगाया रक्तदान और नेत्र जांच शिविर

Mon, 02 Mar 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Transport department organised blood donation and eye check-up camp in Solan
उपायुक्त कार्यालय में क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से लगाए गए ​शिविर के दौरान रक्त देते दाता। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सोलन में परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत एक विशेष रक्तदान शिविर और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने किया। शिविर में एचआरटीसी के चालकों, ऑटो चालकों, टैक्सी चालकों और निजी चालकों की नेत्र जांच की गई। रक्तदान शिविर में करीब 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो पीड़ित मानवता की सेवा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। आरटीओ सोलन, कविता ठाकुर ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य रूप से मानवता की सेवा के उद्देश्य से किया गया है। इसके अलावा, चालकों की सुरक्षा के लिए नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, ताकि उनकी दृष्टि की जांच कर खराब रोशनी के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कविता ठाकुर ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान एक सामान्य और सुरक्षित प्रक्रिया है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में मदद कर सकती है। शिविर में अब तक 10 से 12 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed