फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Transport Corporation gifts free travel to sisters.

Solan News: बहनों को परिवहन निगम ने दिया मुफ्त सफर का तोहफा

Sat, 29 Aug 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 29 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation gifts free travel to sisters.
सोलन के बाईपास में एचआरटीसी बस में बैठे यात्री व महिलाएं। संवाद
भाईयों तक पहुंचने के लिए बहनों ने उठाया सुविधा का लाभ
विज्ञापन


रक्षा बंधन के मौके पर एचआरटीसी की ओर से चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रक्षा बंधन के मौके पर बहनों को भाइयों तक पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। रक्षा बंधन के मौके पर एचआरटीसी बसों में महिलाओं को विशेष सुविधाएं मिली। इस दौरान भाइयों तक पहुंचने के लिए किसी भी महिला से किराया नहीं लिया गया। ऐसे में महिलाओं को काफी सुविधा मिली है। महिलाओं ने भाइयों तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर तक का सफर एचआरटीसी की बसों में निशुल्क किया।
महिलाओं को सुविधा देने के लिए एचआरटीसी की ओर से महिलाओं को शुक्रवार को निशुल्क बस सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान अपने भाइयों के पास जाने के लिए अधिकतर महिलाओं ने एचआरटीसी का ही सहारा लिया। इस दौरान सोलन शहर के बाईपास में महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली। कई महिलाएं निजी बसों को छोड़ केवल एचआरटीसी की बसों के आने का इंतजार करती नजर आई। वहीं जिन महिलाओं की सरकारी बसें छूट गई, उन्होंने भी दूसरी सरकारी बस के आने का ही इंतजार किया। महिलाओं ने बताया कि एचआरटीसी की ओर से दी जा रही निशुल्क बस सेवा के कारण काफी राहत मिली है और भाइयों तक पहुंचने के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ा। वहीं एचआरटीसी के बस चालकों और संचालकों ने कहा कि निगम की ओर से सरकारी बसों में जिले में किसी भी महिला से पैसा नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में महिलाएं कई किलोमीटर का सफर निशुल्क भी कर रही है। वहीं बाईपास में खड़ी महिलाओं ने बताया कि निशुल्क बस सेवा का फायदा अधिक से अधिक महिलाएं उठा रही हैं। ऐसे में सरकारी बसों में भीड़ अधिक है। ऐसे में कई रूटों के लिए एक या दो ही सरकारी बसें होने के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


इनसेट

नहीं चली कोई भी अतिरिक्त बसें
रक्षा बंधन के मौके पर एचआरटीसी की ओर से कोई भी अतिरिक्त बस सेवा की सुविधा नहीं दी गई। ऐसे में निशुल्क बस सेवा के चलते महिलाओं को एक ही सरकारी बस में खड़े-खड़े कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। वहीं जिन महिलाओं की एक सरकारी बस छूट गई, उन्हें निजी बसों के सहारे ही अपने गंतव्यों तक पहुंचा पड़ा। एचआरटीसी की निशुल्क बस सेवा के लिए जहां महिलाओं की भीड़ लगी रही, वहीं अतिरिक्त बसें न होने के कारण महिलाएं खड़े-खड़े सफर करने को भी मजबूर हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
एचआरटीसी की ओर से रक्षा बंधन के मौके पर सभी महिलाओं को आने-जाने के लिए निशुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान की गई है। निगम ने किसी भी रूट पर अतिरिक्त बसों का प्रावधान नहीं किया है। एचआरटीसी के सभी रूट नियमित रूप से चल रहे हैं। - चमन लाल, अतिरिक्त प्रभारी, नया बस अड्डा सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed