{"_id":"6972801290f8b58208043b30","slug":"training-on-seed-processing-given-to-forest-department-officials-solan-news-c-176-1-ssml1041-161851-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वन विभाग के अधिकारियों को दिया बीज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वन विभाग के अधिकारियों को दिया बीज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
विज्ञापन
नौणी विवि में वन विभाग अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान जानकारी लेते हुए। स
नौणी विवि में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
प्रदेश वन विभाग के 34 रेंज वन अधिकारी प्रशिक्षुओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि के वृक्ष सुधार एवं आनुवंशिक संसाधन विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश वन विभाग के 34 रेंज वन अधिकारी प्रशिक्षुओं के लिए बीज प्रसंस्करण एवं बीज परीक्षण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. सीएल ठाकुर ने किया। जबकि डॉ. एचपी सांख्यान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बीजों की पहचान, शुद्धता विश्लेषण, नमी परीक्षण, अंकुरण परीक्षण और बीज जनित रोगों के प्रबंधन से संबंधित उन्नत तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। चार दिवसीय इस शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं को विश्वविद्यालय की शिल्ली नर्सरी, बैंबूसेटम और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण भी कराया गया। इससे उन्हें क्षेत्र स्तर पर किए जा रहे कार्यों की प्रत्यक्ष जानकारी मिल सके। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. डीआर भारद्वाज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बांस और फॉरेस्ट पुनर्जनन पर प्रतिभागियों को संबोधित किया और सभी को प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों का संचालन डॉ. अनीता, डॉ. शिखा ठाकुर एवं डॉ. ललित ठाकुर ने किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वन विभाग के अधिकारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा और वानिकी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को प्रोत्साहन प्रदान करेगा।