{"_id":"6b097098766063ec8409feca","slug":"training-of-mashroom-solan-news-c-19-1-sml1008-826177-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ढिंगरी मशरूम की खेती सीख स्वरोजगार की राह तलाश रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ढिंगरी मशरूम की खेती सीख स्वरोजगार की राह तलाश रहे विद्यार्थी
विज्ञापन
कृषि वोकेशनल के विद्यार्थियों ने सीखी ढिंगरी मशरूम की आधुनिक खेती
प्रदेश के 38 पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों व शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
खाद तैयार करने से लेकर विपणन तक की सिखाईं बारीकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खुंब अनुसंधान निदेशालय एवं अनुसंधान केंद्र चंबाघाट में समग्र शिक्षा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूलों के कृषि वोकेशनल विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों के लिए एक दिवसीय ढिंगरी मशरूम प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर जिलों के 80 प्रतिभागियों ने भाग लेकर मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक सीखी। इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में कृषि के क्षेत्र में नए प्रयोग करने और स्वरोजगार अपनाने की उम्मीदें बढ़ी हैं।
प्रदेश के कुल 38 पीएम श्री स्कूलों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चुना गया है। तीन चरणों में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत इससे पहले ऊना, हमीरपुर, सिरमौर और कुल्लू जिलों के 76 विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। वहीं शिमला, सोलन और चंबा के स्कूलों को भी प्रशिक्षण दिया गया है।
शिविर का शुभारंभ खुंब अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डॉ. बृज लाल अत्रि ने किया। प्रतिभागियों को ढिंगरी मशरूम की विभिन्न उन्नत किस्मों, सब्सट्रेट एवं खाद तैयार करने, बैग भरने, स्पॉन (बीज) डालने और फसल की देखभाल की जानकारी दी। साथ ही तापमान, नमी और स्वच्छता के महत्व के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण सत्र में डीएमआर के डॉ. जगदीश ने मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत करवाया। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वयं खाद तैयार करने, बैग भरने और उसमें मशरूम का बीज डालने का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। उन्हें फसल में संभावित बीमारियों से बचाव, तुड़ाई के बाद रखरखाव, पैकेजिंग और विपणन की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सोलन राजकुमार पराशर ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कृषि वोकेशनल विद्यार्थियों और शिक्षकों को व्यावहारिक कौशल से जोड़ना है। सभी चयनित स्कूलों को अलग-अलग चरणों में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे अपने विद्यालयों में मशरूम उत्पादन की इकाइयां स्थापित कर सकें।
पीएम श्री स्कूल शाहतलाई के कृषि ट्रेनर शौर्य जसवाल ने बताया कि प्रशिक्षण में कम लागत में अधिक उत्पादन और स्थानीय बाजार में मशरूम बेचने के व्यावहारिक तरीके समझने को मिले। वहीं पीएम श्री स्कूल ड्रो की कृषि ट्रेनर साक्षी शर्मा ने इसे स्कूल में मशरूम इकाई स्थापित करने के लिए उपयोगी बताया।
पीएम श्री स्कूल कोटली की छात्रा रितु ठाकुर ने कहा कि सीमित जगह और कम संसाधनों में भी मशरूम उत्पादन संभव है। वहीं छात्रा आशा चंदेल ने बताया कि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में मशरूम की खेती की प्रक्रिया काफी सरल लगी। कोटली की छात्रा मुस्कान और शाहतलाई के छात्र अनमोल ने भी प्रशिक्षण को ज्ञानवर्धक बताते हुए स्कूल में मशरूम उत्पादन इकाई शुरू करने की इच्छा जताई।