{"_id":"69ac67a9f2ae4b76ee0b3ce5","slug":"trainees-launched-a-cleanliness-drive-on-womens-day-solan-news-c-176-1-ssml1042-164636-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महिला दिवस पर प्रशिक्षुओं ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महिला दिवस पर प्रशिक्षुओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। साई संजीवनी नर्सिंग संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नर्स और सेवा के महत्व पर प्रशिक्षुओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान संस्थान के वार्ड समेत आसपास की जगहों में साफ-सफाई की गई और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सविता अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, शक्ति और योगदान को सम्मान देना और नई पीढ़ी को प्रेरित करना था।
महिलाओं के सम्मान के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं : राम कुमार
बद्दी (सोलन)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बद्दी के महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक राम कुमार चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही एसडीएम बद्दी संजीव धीमान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। संवाद