फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   traffic jam on NH-22

हाइवे-22 पर रोज जाम, यात्रियों समेत हजारों लोग परेशान

Fri, 03 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 03 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
traffic jam on NH-22
कालका-शिमला हाईवे पर चल रहे फोरलेन कार्य से रोज लग रहे जाम से लोग परेशान हैं। - फोटो : अमर उजाला

कालका-शिमला हाईवे पर चल रहे फोरलेन कार्य से रोज लग रहे जाम से लोग परेशान हैं। फोरलेन कार्य के अलावा सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहनों से भी यातायात बाधित हो रहा है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बाहर से आने वाले पर्यटकों को जाम में फंसा रहना पड़ता है। लेकिन पुलिस और प्रशासन की लचर कार्यशैली के चलते अवैध रूप से पार्किंग करने वालों पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। लोगों ने अवैध पार्किंग हटाने की मांग की है।

विज्ञापन

 
स्थानीय निवासी अंजू, नीलम, सुनील, सोहन लाल, राजू, मोहित, संजीव, नरेश कुमार, पूनम, अनामिका, देवांक, विनायक, चमन लाल और वेद प्रकाश ने कहा की बाजार में सुबह और शाम बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहते हैं। बस स्टॉप पर बेतरतीब खड़े वाहन भी लोगों को परेशानी में डाल रहे हैं। कई बार अवैध रूप से पार्किंग और बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ चुकी है। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। यहां तक की स्थानीय लोगों का पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं।
विज्ञापन


पुलिस समय-समय
पर काटती है चलान
धर्मपुर थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने कहा कि अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ पुलिस की टीम समय-समय पर चालान काटती रहती है। बावजूद इसके लोग अवैध पार्किंग करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि फोरलेन का कार्य स्थल के इधर-उधर वाहन पार्क न करें। फोरलेन के कार्य क्षेत्र में पहाड़ से गिर रहे पत्थर वाहन पर भी गिर सकता है। कहा कि व्यवस्था को धीरे-धीरे सुधारा जाएगा इसके लिए पब्लिक का साथ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed