फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Traffic jam for one hour in Solan city due to Sukhu's welcome programme

सुक्खू के स्वागत में सोलन एक घंटा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Wed, 04 May 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला मुख्यालय में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्वागत कार्यक्रम के दौरान शहर एक घंटे तक जाम हो गया। रेंग-रेंग के वाहनों के चलने से मालरोड समेत राजगढ़ रोड में वाहनों की दो किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं। इस बीच एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।
हालांकि पुलिस ने एंबुलेंस को देखते ही वाहन चालकों को आगे-पीछे करना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से निकाल कर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। परवाणू में भी स्वागत कार्यक्रम में प्रवेशद्वार पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कांग्रेस चुनाव प्रचार और उम्मीदवार चयन कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शिमला जाते हुए परवाणू, जाबली, धर्मपुर, कुमारहट्टी में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं ने लोगों को परेशानी को भी नहीं समझा। नतीजतन सोलन में स्वागत के दौरान पूरा शहर में वाहनों के पहिये थम गए।
विज्ञापन

पेश है लाइव रिपोर्ट :
स्थान-ओल्ड बैरियर परवाणू, समय-10:30 बजे। ओल्ड बैरियर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता स्वागत के लिए खड़े हैं। बारिश की बूंदे भी पड़ रही हैं। कुछ कार्यकर्ता दूसरी ओर गुट बनाकर खड़े हैं। समय-11 बजे। तेज बारिश के बीच सुक्खू परवाणू पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान-धर्मपुर, समय-12 बजे। धर्मपुर में कार्यकर्ताओं ने सुक्खू का स्वागत किया।
स्थान: पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक, समय-12:58 बजेे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू सपरून चौक पर पहुंच गए हैं। शहर के राजगढ़ रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह से जाम है। रेंग-रेंग कर वाहन चल रहे हैं। लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है।
समय-1:15 बजे। सुक्खू का काफिला पुराने उपायुक्त चौक पर पहुंचने वाला है। स्वागत के लिए लोग लाइनों में खड़े हैं। पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। इसी बीच कार्यकर्ताओं के साथ सुक्खू पुराने उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए हैं।

समय-1:20 बजे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाने शुरू किए हैं। पटाखे चलते ही दोपहिया वाहन इधर-उधर बचाव के लिए भगे। इसी बीच एक एंबुलेंस राजगढ़ रोड से आ रही है। पुलिस ने एंबुलेंस को देखते ही वाहनों को आगे-पीछे करवाया और एंबुलेंस को निकाला।
समय-1:30 बजे। मालरोड पर जाम लगा हुआ है। सुक्खू का काफिला भी मालरोड की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed