फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Traffic jam caused by an accident in Baddi-Nalagarh; SP gets it cleared

Solan News: बद्दी-नालागढ़ में हादसे से लगा जाम, एसपी ने खुलवाया

Tue, 27 Oct 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त जवान तैनात
विज्ञापन

बद्दी-नालागढ़ सड़क के बॉटलनेक होंगे दुरुस्त, एसपी ने एनएच अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ सड़क पर हरिपुर संडोली के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर और ट्रक में टक्कर के बाद लंबा जाम लग गया। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया मौके पर पहुंचे और यातायात बहाल करवाने की कमान संभाली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य करवाया।
त्योहारी सीजन के चलते बाजारों और सड़कों पर बढ़ते यातायात को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त जवानों के साथ ट्रैफिक वॉलंटियर भी तैनात किए हैं। इन्हें भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संकरे रास्तों और जाम की आशंका वाले स्थानों पर लगाया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को बॉटलनेक प्वाइंट दुरुस्त करने और सड़क की दोनों लेन में यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, जाम के दौरान कुछ वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाकर डबल लेन बना देते हैं। इससे सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। ऐसे मामलों में कार्रवाई करते हुए अब तक 14 वाहनों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने वाहन चालकों से अपील की कि वे जाम के दौरान धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक ओवरटेकिंग तथा गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed