फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   tow boys died due to electric shock tow boys died due to electric shock

Solan News: सड़क पर गिरे बिजली तार से करंट लगने पर दाे युवकों की मौत

Wed, 28 May 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में बाइक पर घर जा रहे दोनों, प्रिंटिंग प्रेस में कार्य करते थे यूपी निवासी
विज्ञापन

प्राथमिक जांच के आधार पर बिजली कर्मियों पर लापरवाही का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में विद्युत कंडेन्सर ब्लास्ट होने से सड़क पर गिरे हाई टेंशन (एचटी) तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर रात परवाणू के टिकरी नरयाल में हुआ। युवक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे और शाम को क्वार्टर जा रहे थे। जैसे ही दोनों टिकरी पहुंचे तो सड़क पर गिरे हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गए। लोगों ने विद्युत बोर्ड को तुरंत इस बारे में जानकारी दी और बिजली बंद करवाई। गंभीर हालत में दोनों युवकों को तुरंत ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जाने गंवाने वाले युवकों की पहचान बसंत कुमार निवासी गांव उपाध्याय मझेर पछनावदिह, सलौन, रायबरेली और ब्रजेश कुमार निवासी गांव दरिया बैकुंठ दरिया सूजान खुशीनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि जब दोनों युवक वहां से बाइक पर जा रहे थे तो सड़क पर गिरे तार में सप्लाई सुचारु थी और हादसा हो गया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया प्राथमिक जांच के मुताबिक हादसा विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ है। कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed