फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tourists in corporation hotels of Kasauli Kheer and Malpura will be served

Solan News: कसौली के निगम होटलों में पर्यटकों को परोसे जाएंगे खीर और मालपूड़े

Fri, 15 Mar 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 15 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
निगम ने बुकिंग के लिए तीस प्रतिशत की भी रखी है छूट
विज्ञापन

होटल में बेहतरीन सुविधा देने का भी किया जा रहा दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। पर्यटक नगरी कसौली के निगम होटलों में पर्यटकों को हिमाचली धाम समेत खीर-मालपूड़े परोसे जाएंगे। इसके अलावा निगम के होटल में ठहरने पर पर्यटकों को तीस प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है। निगम का दावा है कि यहां ठहरने पर पर्यटकों को वीआईपी सुविधा प्रदान की जाएगी।

कसौली के न्यू रोज कोमन होटल के प्रबंधक सुनील शर्मा ने बताया कि पर्यटकों को तीस फीसदी छूट देकर सप्ताहअंत के लिए बुकिंग की जा रही है। होटल में पर्यटकों को हिमाचली धाम के साथ वीआईपी सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके तहत यहां पर 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी भी रहती है। होटल के मैन्यू कार्ड में हिमाचली धाम को रखा गया है। कसौली की वादियों में निर्मित इस होटल में आधुनिक किस्म की सुविधा पर्यटकों को दी गई है। यहां आने के लिए कसौली मंकी-प्वाइंट वाली सड़क या गढ़खल से कसौली के किम्मूघाट संपर्क मार्ग से इस होटल तक पहुंचा जा सकता है। होटल को हिमाचल की संस्कृति में ढाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed