{"_id":"6a5cc34fdd8ebf053f0d5699","slug":"tourists-flock-to-kasauli-over-the-weekend-15-km-long-traffic-jam-ensues-solan-news-c-176-1-ssml1040-174339-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली में वीकेंड पर उमड़े पर्यटक, डेढ़ किलोमीटर लंबा लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली में वीकेंड पर उमड़े पर्यटक, डेढ़ किलोमीटर लंबा लगा जाम
Sun, 19 Jul 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
कसौली में रविवार को लगे जाम में फंसे पर्यटकों के वाहन। संवाद
रेंग-रेंग कर चलते रहे वाहन, पर्यटक व स्थानीय लोग हुए परेशान
कसौली में पर्यटकों ने की खूब मौज मस्ती, कई स्थानों पर घूमें
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कसौली में वीकेंड पर पर्यटकों के भारी भीड़ उमड़ी। सुहाने मौसम का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों के कारण डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यहां पर गड़खल बाजार से लेकर कसौली तक लंबा जाम लगा रहा। वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे और पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी जाम में फंसने के कारण परेशान हुए। निचले क्षेत्रों में भीषण गर्मी के चलते बाहरी राज्यों से हजारों पर्यटक सुकून के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखी जा रही है। वीकेंड शुरू होते ही पर्यटक पहाड़ों की ओर निकल पड़ते हैं। राजमार्ग पर बाहरी राज्यों के वाहनों की भारी संख्या देखने को मिल रही है। बाहरी राज्यों के पर्यटक शुक्रवार से ही पर्यटन स्थलों के होटलों में मौज-मस्ती के लिए अपनी अग्रिम बुकिंग करवाकर रखते हैं। इससे हिमाचल के पर्यटन कारोबार को काफी लाभ हो रहा है। जहां राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन प्रदेश में आने के लिए उत्सुक रहते हैं, वहीं होटलों की उपलब्धता भी इन दिनों पूरी रहती है। कसौली का मौसम पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पर्यटकों ने महाराष्ट्र से आए भुट्टे और हिमाचली सिड्डू जैसे स्थानीय व्यंजनों का भी खूब स्वाद लिया।
प्रदेश में आनेवाले दिनों में मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है। हालांकि, कसौली का मौसम हमेशा कुछ अलग ही मिजाज का होता है। हजारों पर्यटक कसौली पहुंचकर खूब मौज-मस्ती करते हैं। वे इस सुहाने मौसम का भरपूर आनंद लेते देखे जा सकते हैं। सैकड़ों पर्यटक सप्ताहांत से पहले ही कसौली के होटलों में पहुंचना शुरू हो गए थे।
कसौली के माल रोड पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुटी हुई है। हेरिटेज मार्केट में भी चहल-पहल बनी हुई है। सनसेट पॉइंट पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। यह भीड़ कसौली के पर्यटन क्षेत्र में रौनक बढ़ा रही है।