फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tomato price dips as crop starts coming from neighbouring states in Solan

सोलन सब्जी मंडी में फिर गिरे टमाटर के दामदो सौ रुपये तक सस्ता हुआ हिम सोना टमाटर का क्रेट, बाहरी राज्यों में अधिक पैदावार से नहीं आ रहे खरीदार

Mon, 05 Jul 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले के किसानों को इस साल दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पहले ओलावृष्टि से टमाटर के पौधों को नुकसान पहुंचा था। अब किसानों को उनके उत्पादनों के उचित दाम भी नहीं मिल पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण बाहरी राज्यों में टमाटर की अधिक पैदावार बताया जा रहा है। इस कारण बाहरी राज्यों से व्यापारी भी टमाटर की खरीद के लिए हिमाचल नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारी बाहरी राज्यों की मंडियों से टमाटर की खरीद कर रहे हैं। सोमवार को भी सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के क्रेट का दाम एकदम से 200 रुपये गिर गया है। 25 किलो का एक क्रेट 250 से 300 रुपये तक बिका जिससे किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो रही है। पिछले वर्ष कोविड के बीच किसानों की एक क्रेट 700 से 1000 रुपये तक बिकी है। जिले में इन दिनों टमाटर की अधिक पैदावार सब्जी मंडी पहुंच रही है।
विज्ञापन

सिरमौर जिले का टमाटर भी सोलन पहुंच रहा है लेकिन बाहरी राज्यों में पैदावार शुरू होने के बाद कारोबारी भी यहां बहुत कम पहुंच रहे हैं। बाहरी राज्यों की मंडियों से नासिक, गुजरात, कोलकाता, बंगलूरू समेत जयपुर का टमाटर खरीद रहे हैं। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में इस माह टमाटर की फसलें मंडी पहुंचना शुरू हुई हैं जबकि कुछ क्षेत्रों से टमाटर की फसल कुछ दिनों में तैयार हो जाएगी।अब किसान टमाटर के दामों को लेकर निराश हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में सेब की आवक भी शुरू
सेब मंडी सोलन और परवाणू में सेब की भी आवक शुरू हो गई है। बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं। ग्रेड के हिसाब से एक हजार से 2500 रुपये तक सेब का एक बॉक्स बिक रहा है जबकि नाशपाती 700 से 1500 रुपये तक बिक रही है। हालांकि अभी लोअर शिमला से ही सेब मंडी पहुंच रहा है जबकि अपर शिमला का सेब भी कुछ समय बाद मंडी पहुंचना शुरू हो जाएगा।

बाहरी राज्यों में अधिक पैदावार
मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों का टमाटर जल्दी शुरू हो गया है। नासिक और गुजरात का टमाटर बड़ी मंडियों तक पहुंच रहा है जिस कारण टमाटर के दाम गिर गए हैं। हालांकि, राज्यों में कुछ समय के लिए टमाटर की आवक रहती है। सेब के बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। एक दो सप्ताह बाद टमाटर के दाम बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed