फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Told the students of Dhundan School about the symptoms and prevention of TB.

Solan News: धुंदन स्कूल में विद्यार्थियों को बताए टीबी के लक्षण व बचाव

Sat, 25 Apr 2026 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Told the students of Dhundan School about the symptoms and prevention of TB.
धुंदन विद्यालय में तपेदिक जागरूकता अभियान के दौरान विद्यार्थियों को जानकारी देते स्वयंसेवी व शि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में तपेदिक (टीबी) उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोरमा कुमारी चड्ढा ने की। प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेवी पूर्णिमा और जान्हवी ने विद्यार्थियों को तपेदिक के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक जीवाणु संक्रमण से होने वाली बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहती है या खांसी के साथ खून अथवा बलगम आता है, तो तुरंत जांच करवानी चाहिए। यह रोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से तथा हवा के माध्यम से फैलता है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है और इसका उपचार 6 से 9 महीनों तक चलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस बीमारी के प्रति जागरूक रहें और अन्य लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed