फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Toilet is importent for every person

शौचालय नहीं बनाया तो न पानी मिलेगा न सस्ता राशन

Wed, 28 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 28 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Toilet is importent for every person

शौचालय न बनाने वाले लोगों के पानी के कनेक्शन काटने और सस्ते राशन की सुविधा बंद कर दी जाएगी। लोगों को 20 अक्तूबर से पहले अपने घर के साथ शौचालय बनाने होंगे। यह जानकारी खुला शौच मुक्त एवं सुरक्षित पेयजल अभियान के तहत डीसी कार्यालय में आयोजित बैठक में डीसी राकेश कंवर ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ सोलन जिले में भी 28 सितंबर से 20 अक्तूबर तक खुले में शौच मुक्त एवं सुरक्षित पेयजल अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जहां जिले की सभी पंचायतों एवं गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ पारंपरिक जल स्रोतों एवं विभिन्न पेयजल योजनाओं की साफ सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवधि में संपूर्ण स्वच्छता अभियान (ग्रामीण) का कार्यान्वयन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समूचे अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। इसके लिए पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सेवी संस्थाओं और आमजन का सहयोग लिया जाएगा।

डीसी ने कहा जिले के कंडाघाट खंड में सभी पंचायतें खुले में शौच मुक्त हो चुकी हैं। धर्मपुर, कुनिहार और सोलन खंड में यह कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। नालागढ़ विकास खंड में भी इस लक्ष्य को समय पर पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी पंचायतों में साफ सफाई अभियान चलेगा।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ स्थित पंचायतों में स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं अन्य के साथ बैठक आयेजित कर साफ सफाई सुनिश्चित बनाएं। इसके लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।


सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है जबकि जिला स्तर पर संबंधित उपायुक्त तथा उपमंडल स्तर पर संबंधित उपमंडल अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed