{"_id":"688671306ad62bd1ca077a4b","slug":"toilet-dedicated-to-the-public-near-barfani-chowk-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1040-149260-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ के बर्फानी चौक के पास शौचालय जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ के बर्फानी चौक के पास शौचालय जनता को समर्पित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के मुख्य व्यापारिक केंद्र बर्फानी चौक के नजदीक नगर परिषद द्वारा बनाए जा रहे शौचालय का काम पूरा हो गया। शौचालय को जनता के लिए खोल दिया गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। अस्पताल मार्ग पर फलों की दुकानों में समीप पहले नगर परिषद की ओर से ईको टॉयलेट्स बनाए गए थे जिनके दरवाजे सिक्का डाल कर खुलते थे। कुछ ही समय बाद दरवाजे खराब हो गए थे। इसके बाद नगर परिषद ने यहां पर दो मंजिला शौचालय बनाने का निर्णय लिया था। इसका टेंडर 4.50 लाख रुपये में ठेकेदार को करीब एक साल पहले दिया गया था। इस दौरान काफी समय तक कार्य बंद रहा। अमर उजाला ने 14 मई के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद नगर परिषद हरकत में आई और ठेकेदार को नोटिस देकर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप अब कार्य पूरा हो गया। स्थानीय दुकानदारों ने इस मामले को उठाने के लिए अमर उजाला का धन्यवाद किया है। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष वंदना बंसल ने कहा है कि परिषद लोगों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प और किसी भी स्तर पर कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।