{"_id":"574439304f1c1bb515691d0b","slug":"to-jee-speed-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन-सिरमौर में बढ़ेगी टू जी की स्पीड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन-सिरमौर में बढ़ेगी टू जी की स्पीड
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 24 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
हांफ रही बीएसएनएल की मोबाइल और ब्राडबैंड सेवाएं जल्द पटरी पर आएंगी।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांफ रही बीएसएनएल की मोबाइल और ब्राडबैंड सेवाएं जल्द पटरी पर आएंगी। जिला सोलन और सिरमौर में 74 टूजी मोबाइल टावर अपग्रेड होंगे। साथ ही वित्तीय वर्ष में 2016-17 में बीएसएनएल 60 नए 3जी मोबाइल टावर लगाएगा। इससे उपभोक्ता बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाओं के लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
बीटीएस में सेक्टर वाइज ट्रैफिक बढ़ाने का लक्ष्य भी रखा गया है। यह खुलासा महाप्रबंधक बीएसएनएल गुरबख्श सिंह ने विकास कार्य समिति की बैठक के दौरान किया। बैठक सोलन जीएम कार्यालय में मंगलवार को हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि मोबाइल सेवाओं में सोलन एसएसए ने वित्त वर्ष 2015-16 में 73000 से अधिक प्रीपेड उपभोक्ता जोड़ लिए हैं। इस अवसर पर एमसी नेगी उपमहाप्रबंधक जिला सोलन, बाबू राम वर्मा वरिष्ठ लेखा अधिकारी सोलन, महिंद्र शर्मा सहायक महाप्रबंधक प्रचालन सोलन, संजीव तोमर सहायक महाप्रबंधक योजना सोलन, अजीत कुमार उपमंडल अधिकारी (सेल्स और मार्केटिंग) सोलन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह सेवाएं रहेंगी जारी
प्रमुख आकर्षक योजनाओं में 10 पैसे/प्रति मिनट काल रेट, फ्री नेशनल रोमिंग सुविधा तथा सस्ते इंटरनेट डाटा प्लान प्रमुख हैं। यह सभी योजनाएं उपभोक्ताओं के लिए आगे भी जारी रहेंगी। इसके साथ ही बीएसएनएल लैंड लाइन से किसी भी टेलीकॉम सेवा प्रदाता के मोबाइल या लैंड लाइन पर रात 9 से सुबह 7 बजे तक पूरे भारतवर्ष में असीमित निशुल्क कालिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
यह किए गए सम्मानित
बैठक के दौरान चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दूरसंचार सेवाओं में वित्तीय वर्ष 2015-16 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। सम्मानित अधिकारियों/कर्मचारियों में प्रेमचंद सहायक महाप्रबंधक सोलन, जसमेर सिंह सहायक महाप्रबंधक परवाणू, यशपाल सिंह सहायक महाप्रबंधक, एनपीएस चौहान उपमंडल अधिकारी सोलन/अर्की, खजान सिंह उपमंडल अधिकारी नाहन, अजय सूद कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी सोलन, प्रिया कश्यप कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी नाहन, हेमंत मीणा कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी कुनिहार, नारायण टीएम, हेतराम टीएम और नरेश कुमार टीएम शामिल रहे।