{"_id":"658ecf8fd48846fc5e0d22e6","slug":"to-celebrate-new-year-book-all-major-hotels-of-kasauli-solan-news-c-176-1-ssml1042-13584-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नववर्ष का जश्न मनाने के लिए\n\nकसौली के सभी बड़ होटल बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नववर्ष का जश्न मनाने के लिए कसौली के सभी बड़ होटल बुक
Fri, 29 Dec 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
होटलों में होगी डीजे पार्टी, पहाड़ी भोजन भी पकेगा
पंजाब, हरियाणा समेत ट्राइसिटी से पर्यटक कर रहे प्रदेश का रुख
शुक्रवार को भी सनवारा टोल से पांच घंटे में 4000 वाहनों ने किया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए कसौली के सभी होटल पैक हो गए हैं। नामी होटल मेहमान नवाजी के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। जश्न को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए होटलों को खूब सजाया गया है। होटलों में 31 दिसंबर को डीजे पार्टी आयोजित की जाएगी। जो देर रात तक चलेगी। इसके अलावा पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन भी चखने को मिलेंगे। इसके अवाला लजीज व्यंजन भी होटल में तैयार किए जाएंगे।
शुक्रवार को भी पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, एनसीआर, ट्राईसिटी से हजारों की संख्या में पर्यटक आवाजाही कर रहे हैं। सनवारा टोल प्लाजा से शुक्रवार को पांच घंटे में 4000 वाहनों ने हिमाचल में प्रवेश किया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान जारी करने के बाद अधिक लोग आवाजाही कर रहे हैं। होटलों में पर्यटकों को लुभाने के लिए अनेकों प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएग। वहीं बच्चों और नवविवाहितों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।