{"_id":"6a64bbde84f15777190aecab","slug":"tips-on-employment-given-to-students-solan-news-c-176-1-ssml1044-174829-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: छात्रों को रोजगार के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: छात्रों को रोजगार के दिए टिप्स
विज्ञापन
बरोटीवाला कालेज में कैरियर काऊंसिलंग एंड गाईडेंस सेल कीओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए
बरोटीवाला कॉलेज में की कॅरिअर काउंसिलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में कॅरिअर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की ओर से कॅरिअर मार्गदर्शन अभियान का आयोजन किया गया। इसमें बीकॉम और बीए के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वैशाली सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगार अवसरों, प्रवेश परीक्षाओं और बदलते रोजगार परिदृश्य की जानकारी दी।
वैशाली सिंह ने कहा कि युवाओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर सीखते रहने और स्वयं को समय के अनुरूप विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं के साथ उपलब्ध रोजगार के अवसरों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और संगणक विज्ञान के बढ़ते महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में इन क्षेत्रों का ज्ञान भविष्य के कॅरिअर के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नई तकनीकों को अपनाने और लगातार अपने कौशल को विकसित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॅरिअर विकल्पों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था। इस अवसर पर कॅरिअर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की आयोजक पूनम चौहान, शिल्पा कोछड़ और ममता सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।