{"_id":"699a034c655ced3492039efa","slug":"tipper-hit-a-scooter-two-women-including-a-girl-injured-solan-news-c-176-1-ssml1044-163693-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: टिपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बच्ची समेत दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: टिपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बच्ची समेत दो महिलाएं घायल
विज्ञापन
नालागढ़-पंजेहरा सड़क पर हुआ हादसा, चालक मौके से फरार
गंभीर रूप से घायल एक महिला पीजीआई की रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन): नालागढ़-झीडीवाला सड़क पर प्रकाश ढाबे के पास एक तेज रफ्तार टिपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार दो महिलाएं और एक बच्ची घायल हो गईं। घटना के बाद टिपर चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नालागढ़ ले जाया गया, जहां रंजना देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य महिला व बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस थाना नालागढ़ में टिपर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।