फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Timing of school change in nalagrah

नालागढ़ के 365 स्कूलों की समयसारणी बदली

Wed, 01 Jun 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ सोलन Updated Wed, 01 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Timing of school change in nalagrah
नालागढ़ उपमंडल में भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। - फोटो : DEMO Pics
नालागढ़ उपमंडल में भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। अब स्कूल सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और साढ़े बारह बजे छुट्टी हो जाएगी। समयसारणी में बदलाव के निर्देश जारी कर दिए हैं।  
विज्ञापन

 
जिला उपायुक्त सोलन की ओर से शिक्षा विभाग के प्रारंभिक और उच्च उप शिक्षा निदेशकों को यह आदेश पहली जून को जारी किए हैं। उपमंडल के स्कूलों में दो जून से यह निर्देश लागू होंगे। बीबीएन में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। स्कूलों में बच्चों ने भी गर्मी के कारण आवाजाही को कम कर दिया है। इस संबंध में अभिभावकों की ओर से प्रशासन से समयसारणी में बदलाव का आग्रह किया था। क्षेत्र में गर्म हवाओं के बीच तापमान भी लगातार 44 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों सहित आम लोगों को भी सड़कों पर निकलना मुश्किल हो चुका है। भीषण गर्मी के कारण बीबीएन की औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। कई उद्योगों ने कामगारों को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित किया है। कंपनी ने कामगारों की समय सारणी में भी बदलाव किये हैं।
विज्ञापन


उपमंडल के 26 हजार बच्चों को राहत
प्रशासन के इस निर्णय से उपमंडल के 26 हजार बच्चों को राहत मिलेगी। क्षेत्र में शिक्षा विभाग के प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 365 है। लगभग इन सभी स्कूलों में नई समयसारणी को लागू किया जाएगा। प्रशासन की ओर से निजी स्कूलों को भी गर्मी देखते हुए सरकारी स्कूलों के अनुरूप समय सारणी में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जून तक प्रभावी रहेंगे निर्देश
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि जिले के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र के सभी ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में अत्यधिक गर्मी के चलते यह समयसारिणी लागू की है। पहली कक्षा से जमा दो तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल अब सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे तथा दोपहर साढ़े बारह बजे बंद होंगे। यह आदेश 2 जून से 25 जून तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed