फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Elderly farmer's paddy crop destroyed in Kharota; protective wall also washed away by overflowing drain.

Solan News: खरोटा में बुजुर्ग किसान की धान की फसल तबाह, नाले के उफान में सुरक्षा दीवार भी बही

Mon, 24 Aug 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 24 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Elderly farmer's paddy crop destroyed in Kharota; protective wall also washed away by overflowing drain.
चडियार पंचायत के खरोटा गांव में खड्‌ड के पानी से किसान की फसल हुई नष्ट- संवाद
नाला फटने से खेतों में घुसा पानी, किसान की रोजी-रोटी पर संकट
विज्ञापन

स्थानीय संस्था आपकी आवाज ने उठाई मुआवजा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पट्टा महलोग क्षेत्र की चडियार पंचायत के खरोटा गांव में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक गरीब किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। मूसलाधार बारिश के चलते पास के नाले में आए भीषण उफान से खेतों की सुरक्षा दीवार ढह गई। नाले का रौद्र रूप खेतों में पानी की निकासी के लिए बनी सुरक्षा दीवार को बहा ले गया, जिससे 70 वर्षीय बुजुर्ग मदन लाल के खेतों में खड़ी लहलहाती धान की फसल पूरी तरह जलमग्न होकर बर्बाद हो गई।
पीड़ित बुजुर्ग मदन लाल का परिवार पूरी तरह से खेती पर ही निर्भर है। एक ही रात में पूरी फसल नष्ट हो जाने और रोजी-रोटी छिन जाने से बुजुर्ग और उनका परिवार गहरे सदमे में है। पीड़ित किसान ने घटना के तुरंत बाद पंचायत प्रधान और बीडीसी सदस्य को स्थिति से अवगत कराया है। इसमें किसान मदन लाल ने बताया कि बीती रात नाले में आए उफान ने सब कुछ तबाह कर दिया। खेतों की सुरक्षा दीवार बहने से पानी सीधे धान की फसल में घुस गया, जिससे पूरी फसल खराब हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही आपकी आवाज पट्टा महलोग संस्था के संचालक राज कुमार ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित पटवार सर्कल को तुरंत सूचित कर मौके का निरीक्षण (मुआयना) करवाया जाए और नुकसान का सटीक आकलन तैयार कर प्रभावित किसान को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


कोट
मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित क्षेत्र के पटवारी को तुरंत मौके का मुआयना कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। पटवारी की रिपोर्ट आते ही नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार

चडियार पंचायत के खरोटा गांव में खड्ड के पानी से किसान की फसल हुई नष्ट- संवाद

चडियार पंचायत के खरोटा गांव में खड्ड के पानी से किसान की फसल हुई नष्ट- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed