नालागढ़ (सोलन)। प्राथमिक पाठशाला तमडोह के बच्चे अब कच्चे फर्श पर नहीं बैठेंगे। स्कूल के दो कमरों और बरामदे में टाइलें बिछाने का काम शुरू हो गया है। एक निजी कंपनी इस काम को करवा रही है।
पाठशाला प्रभारी जगदेव चंद ने बताया कि कुछ दिन पहले ही पाठशाला के आग्रह पर रोटरी क्लब नालागढ़ के अध्यक्ष केके बस्सी ने तमड़ोह स्कूल का दौरा कर टाइलें लगाने की बात कही थी। उन्होंने निजी कंपनी के माध्यम से कार्य शुरू कर दिया है।
इस कार्य के लिए रोटरी क्लब नालागढ़ और ईस्टमैन कंपनी के निवर्तमान प्रधान धर्म पाल, पंचायत समिति सदस्य जयकिशन, स्कूल प्रभारी जगदेव चंद, पीटीए प्रधान पूजा देवी, रीता देवी, ब्यासा देवी, बलविंदर सिंह, अनिल कुमार, रमन, रमेश ने आभार जताया है।