फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   tiles constructed in temple road

कंडाघाट-गुग्गामड़ी मंदिर सड़क पर बिछेंगी टाइलें

Fri, 22 Apr 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 22 Apr 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन

कंडाघाट-कोट वाया बसाल-सोलन मार्ग पर गुग्गामड़ी मंदिर तक के रास्ते को साफ और सुंदर बनाने के लिए लोनिवि विभाग ड्रेनेज सिस्टम को अंडरग्राउंड करेगा। इसके साथ यहां पूरे रास्ते में (पैवर्स) टाइलें बिछाई जाएंगी।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों और व्यापारियों की मांग पर लोक निर्माण विभाग कंडाघाट से गुग्गामड़ी मंदिर तक सड़क पर पैवर्स बिछा रहा है। इससे पहले मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क ऊबड़खाबड़ और खराब थी। सड़क किनारे लगी नालियों में गंदगी और कचरा फंसने से अक्सर नालियां अवरुद्ध हो जाती हैं। पीडब्ल्यूडी कंडाघाट के एसडीओ यशपाल वशिष्ठ ने कहा कि कंडाघाट वाया बसाल चंबाघाट मार्ग पर कंडाघाट बाजार से गुग्गामड़ी मंदिर तक पैवर्स बिछाए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसी मार्ग से जुड़ा चंबाघाट से बसाल मार्ग तक सड़क को सुधारने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

   सड़क की मेटलिंग करने से पहले लोनिवि द्वारा सड़क के किनारे बनी नाली को नए सिरे से तैयार करने के लिए खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही इस मार्ग पर मेटलिंग का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू हो जाएगी मेटलिंग का कार्य
लोक निर्माण विभाग के एक्सइएन बीके भारद्वाज ने बताया कि सड़क के किनारे बनी पानी निकास नालियों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो हो गया है। जल्द ही अप्रैल माह के अंत तक मेटलिंग का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed